
बिलासपुर,,,, रतनपुर पुलिस ने दो कोयला चोरों को गिरफ्तार किया है! थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे! कोयला चोरी के मामले में पुलिस कोल डिपो के संचालक को सरगर्मी से तलाश कर रही है! मिली जानकारी के अनुसार फिल कंपनी के मैनेजर संतोष सिंह ने रतनपुर थाना में 25/09/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था! कि दिनाँक 21.09.2022 को ट्रेलर क्र. CG 12S 4454 जो कि गेवरा खदान से कोयला लोड करके घुटकु स्थित फिल कोल वाशरी के लिये निकला था! वाहन के ड्राईवर बसंत कुमार मरावी ने अपने ट्रेलर मालिक शारदा राठौर, मौर्या कोल डिपो के मालिक रोमी मौर्या, मौर्या कोल डिपो के सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह के साथ मिलकर मौर्या कोल डिपो मोहतराई में उच्च गुणवत्ता के कोयला को मौर्या कोल डिपो में खाली कर खराब गुणवत्ता के मिक्स कोयला को लोड कर घुटकु स्थित कोल वाशरी पहॅुचाया है! मैनेजर की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था! आरोपी वाहन चालक को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है! इधर पुलिस इस मामले के फरार आरोपियों की लगातार पता तलाश कर रही थी! आरोपी अजय कुमार सिंह, मौर्या कोल डिपो के सुपरवाईजर व ट्रेलर के मालिक शारदा राठौर के घर में होने की सूचना मिली! थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर पुलिस की टीम चकरभाठा पहुंची और आरोपी अजय कुमार सिंह व हरदीबाजार जिला कोरबा से आरोपी शारदा राठौर को अभिरक्षा में लेकर थाना पहुंचे और पुछताछ किया तो आरोपियों ने कोयले की अफरा – तफरी करना स्वीकार किया! इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है! वहीं मुख्य आरोपी रोमी मौर्य अभी भी फ़रार है! पुलिस उसकी तलाश कर रही है! पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है! कि कोयला की अफ़रा तफ़री करने वालों के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई की जाएगी! ताकि अवैध कारोबार पर नकेल कसी जा सके!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
