
बिलासपुर,,, बिलासपुर: शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने दो महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफलता हासिल की है दोनों घटनाओं में चोरी किए गए सामानों की बरामदगी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है!मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तेजस्वी वर्मा ने दिनांक 02.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्तों के साथ बंगालीपारा में किराये के रूम में रहता है, जाब की तैयारी कर रहा है साथ ही पार्ट टाइम विडियो शूटिंग का कार्य करता है कि दिनांक 01.12.2024 के रात्रि खाना खाकर सो गये थे, 4-5 लोग एक साथ रहने के कारण दरवाजा बंद नहीं किये थे जो सुबह करीब 09.00 बजे सोकर उठे तो देखे कि टेबल में रखे सोनी कंपनी का कैमरा एवं ड्रोन कैमरा तथा इलेक्ट्रॉनिक ईविंग मशीन कुल किमती करीब 95300/- नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 1497/2024 धारा 305 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पतासाजी में लिया गया।
इसी प्रकार प्रार्थी राजू जैन ने दिनांक 02.12.2024 को ही रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ई-रिक्शा चलाता है, प्रतिदिन की भांति वह अपने ई रिकशा को घर के सामने लॉक कर खड़ी किया था, जो आज सुबह करीब 07.00 बजे ई रिक्शा को सफाई कर रहा था तब देखा कि रिक्शा के बैट्री चार्जर किमती 6000/- रू. का नहीं था,कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 1498/24 धारा 305 बीएनएस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना में लिया जाकर आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन करने पर संदेही विकास पाण्डेय के रूप में पहचान हुआ जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर संदेही विकास पाण्डेय को उसके सकुनत पर पकड़ा गया। जिसे बैटरी चार्जर एवं कैमरों के संबंध मंे पूछताछ करने पर घर मंे छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराया। जिसे जप्त कर आरोपी विकास पाण्डेय उर्फ गट्टू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. शोभित कैवर्त, आर. मुकेश शर्मा, शिव जोगी एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपी 👇👇
विकास उर्फ गट्टू महराज पिता राम कुमार पाण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, जायसवाल आटा चक्की के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
