
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है! दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने 6 दिसंबर को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की! जिसमें खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जप्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है!


राजस्व विभाग के द्वारा भी 4 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर को जप्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है! सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है! करहीकछार रेत खदान संचालक को भी नोटिस जारी की जा रही है! इसके अतिरिक्त खनिज अमला के द्वारा आज ही अवैध रेत परिवहन करते हुए घुटकु, कछार एवं पेण्डरवा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर को जप्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है! खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है! वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
