
बिलासपुर,,,पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित होने के साथ संभावित दुर्घटनाओं की आशंका एवं यदा-कदा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी रहती है, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर द्वारा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिवहन हेतु प्रतिबंध किया गया है!इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस, बिलासपुर के प्रभारी शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि- शहरी क्षेत्र के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में ट्रक यूनियन के पदाधिकारी कि आज बैठक ली गई!, ताकि ट्रैकों के संचालन करने वाले एवं वाहन चालकों को उचित जानकारी दी जा सके! बिलासपुर शहर के निरंतर विकास और स्मार्ट सिटी के प्रयोजन के साथ-साथ यातायात के बढ़ते दबाव को ध्यान रखते हुए, बिलासपुर शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को विशेष समय पर ही परिवहन की अनुमति दिए जाने के साथ-साथ भारी वाहनों को शहर की सीमावर्ती बाईपास मार्गो से परिवहन करने की जानकारी दी गई,आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में नया माल गोदाम ट्रक संघ,पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित रहे जिनमें एस0 रात्रे हरविंदर पल सिंह, शहनवाज खान, सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह,अशोक बत्रा मनप्रीत सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
