
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलकनगर चांटापारा इलाके में एक घर से 44 वर्षीय महिला की सड़ी-गली हुई लाश मिली! घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और घर को सील कर आगे कार्रवाई में जुट गई! जानकारी के अनुसार जया सुखनंदन 44 वर्षीय महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई! बताया जा रहा की महिला तलाक के बाद अकेली मकान में रहती थीं!महिला की लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है! सड़ी हुई लाश की बदबू पूरी गली में फैल गई और इसी बदबू से पड़ोसियों को लाश का पता चला!पड़ोसियों ने बताया की महिला के घर का दरवाजा खुला हुआ था! और वहां से बदबू आ रही थी! जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी! सूचना मिलने के बाद के बाद घटना स्थल पर एडिशनल एसपी ने भी मौके पर आकर मुआयना किया! इसके बाद से पुलिस की टीम काफी समय तक मौके पर मौजूद रही!फॉरेंसिक टीम के आने के बाद ही इस रहस्य से कुछ पर्दा उठने की उम्मीद लगाई जा रही है! वही पुलिस की शुरुआती जांच के बाद भी पुलिस घटना के संबंध में कुछ भी स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं है! फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को घर में ही रख कर घर को सील कर दिया!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
