Sat. Oct 17th, 2026

शराबी शिक्षक हुआ सस्पेंड, जागा शिक्षा विभाग, स्कूलों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की खुली पोल

बिलासपुर,,, शराब के नशे में चूर होकर स्कूल जाने वाले शिक्षक को DEO ने निलंबित कर दिया है! शिक्षक की करतूत को लेकर सामने आया था! जिसके बाद BEO ऑफिस में खुर्सी तोड़ते आराम फरमाने वाले अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूटी और उन्होंने खबर के प्रकाशित होने के बाद मामले की जांच शुरू की! जहा जांच में न्यूज़ सही पाई गई! और मामले में मस्तूरी BEO ने शशि भूषण मरावी शिक्षक के खिलाफ़ जांच प्रतिवेदन DEO कार्यालय प्रस्तुत किया! मामले में DEO टी आर साहू ने तत्काल शिक्षक को निलंबित कर दिया है! आपको बता दे कि 2 दिनों पहले जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी का एक वीडियो सामने आया था! जिसमें वह शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल के पास ही भटकते मिले थे! सूत्रों के अनुसार स्कूल के समय मे शराब पीकर नशाखोरी करने वाले इस शिक्षक के खिलाफ कई बार शिकायत हो चुकी है! बावजूद इसके उन पर कोई सख्त कार्रवाई नही की गई थी! मामले में बच्चो के हित के मद्देनजर गंभीरता से लेते हुए खबर प्रकाशित किया! जिसके बाद शराबी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हो सकी है!
ब्लॉक ऑफिस में खुर्सी तोड़कर ले रहे मोटी तनख्वा,, ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे, मीडिया के प्रयासों से हुई!कार्यवाही पर खुद की थपथपाई जा रही पीठ!
पुरानी कहावत है! कि मेहनत करे मुर्गी अण्डा खाए फ़क़ीर यह कहावत मस्तूरी BEO ऑफिस में तैनात काबिल अफसरों पर फिट बैठता है! जहा ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए BEO ऑफिस में तैनात काबिल अफसर दफ्तर में खुर्सी थोड़ते रहते है! भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई का स्तर कितना भी गिर जाए! इस बीच जब किसी शिक्षक के खिलाफ अनुशासन हीनता जैसे मामलो की शिकायत मिलती है! तब भी कार्यवाही तो छोड़िए उक्त स्कूल में जानें तक की जहमत नहीं उठाई जाती है! जबकि ऐसे मामलो में जब मिडिया द्वारा दोषी शिक्षक की करतूतों पर सबूत के साथ खबर प्रकाशित की जाती है! तब जाकर जिला मुख्यालय से लेकर मस्तूरी BEO ऑफिस तक सभी अधिकारी एक्टिव हो जाते है! फिर मजबूरन शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाती है! ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी के मामले में भी कुछ इसी प्रकार का वाकया हुआ है!

शिकायत के बाद भी कई लोगों पर कार्यवाही नहीं

सूत्रों की माने तो उक्त शिक्षक के खिलाफ कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। इसके बाद भी मामले को लेकर BEO ऑफिस के अफसरो ने गंभीरता नही दिखाई! जब मिडिया ने मामले को उठाया तब अंतता शिक्षक के खिलाफ़ कार्यवाही कि गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed