
00 जिले में लगभग 1500 से आयुष्मान कार्ड बनाए गए

बिलासपुर,,, आयुष्मान भारत वय वंदन योजना के तहत कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है, जिले में लगभग 1500 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं! 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए सरकार की इस योजना में 5 लाख तक की स्वास्थ्य सहायता का प्रावधान है! इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है! वरिष्ठ जनों ने सरकार का आभार जताया है!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील योजना वय वंदन का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है! जिले में वय वंदन योजना के तहत लगभग 1500 कार्ड बनाए जा चुके हैं! बिलासपुर के हितग्राही धनवा राम कोसले, हेमचंद्र पात्रे, और सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार की यह पहल हम जैसे बुजुर्गों के लिए वरदान है! उम्र के इस पड़ाव पर हमें अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है! ऐसे में इस योजना से हमे बड़ी राहत मिलेगी! वरिष्ठ नागरिकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत वय वंदन योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वय वंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसमें उन्हें 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है! स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
UncategorizedOctober 19, 2026निजी अस्पताल का कैसा ‘इलाज’, ड्रेसिंग में नवजात का अंगूठा ही काट डाला, मां ने पट्टी खुलते देख पकड़ा राज, अस्पताल में मचा हड़कंप, अब बदनामी का डर या जवाबदेही की बारी?
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
