Tue. Oct 20th, 2026

नशे के गिरफ्त में बिलासपुर

बिलासपुर:- बिलासपुर का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला बचा हो जहा सस्ते से लेकर महंगे तक नशे का सामान उपलब्ध ना हो, गांजा,अफीम ,बोनफिक्स ,iodex ,कोरेक्स,नाइट्रा इत्यादि तामाम प्रकार के नशे ,नशेड़ियों के बजट के अनुसार आसानी से उपलब्ध है विशेष उलेखनीय यह है कि अधिकांश अपराधों में इन्ही नशेड़ियों की बड़ी भूमिका होती है शहर में कई गैंग ऐसे है जो इन्ही नशेड़ियों के बल पर चमकी धमकी से लोगो की जमीन जायजाद पर कब्जा करने का धंधा करते है वही दुसरी और यही नशे का कारोबार शासन – प्रशासन, विशेषकर पुलिस विभाग को इस कार्य में लगाम लगाना चाइये ! संभावनाएं बताती है कि नशे का ये अवैध कारोबार एक अंतहीन सिलसिला है, कठोर कानून के अभाव में एवम इस अनैतिक कारोबार पर लगाम लगाने हेतु जिमेदार प्रसासन तंत्र की जवाबदेही सुनिश्चित किये बिना सुधार संभव नही है, छत्तीसगढ़ के लोगो की बेरोजगारी गरीबी और बर्बादी का कारण ये नशे का कारोबार है यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नही किया गया हो समाज के सभी वर्ग इसके दुष्परिणामो से प्रभावित होंगे, इस धंधे में प्रतिमाह लाखो रुपये का वारा- न्यारा होने की वजह से शहर का एक पुराना कुख्यात अपराधी पुनः इस धंधे को बड़े पैमाने पर कर रहा है ?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed