किराये /लीज पर जमीन लेकर उसे खाली ना करना, ये कहा का इंसाफ है, जनता भोली है लेकिन अनपढ़ नही, कि लोगो की चालाकियों को ना समझे ! कल दिनाक 07/01/21 से सोशल मीडिया पर एक वीडियो किसी न्यूज़ पोर्टलस के माध्यम से वायरल किया जा रहा है ?जिसमे किसी मोहमद तारिक़ को यह कहते हुये दिखाया गया है कि वह बलराज पेट्रोल पम्प का मालिक है और तथाकथित कुछ बड़े लोगों ने जबरन उस पर कब्जा कर लिया है ?जबकि इसी वीडियो में स्वयं मोहमद तारिक यह भी स्वीकार करते है कि उनकी उक्त पेट्रोल पंप की लीज 2017 में खत्म हो चुकी है, ! मोहमद तारिक की असल तकलीफ यह है कि उक्त मौके की जमीन भूस्वामी उनको खाली करने को कहते है यदि कोई किरायेदार अनुबन्ध अवधि पश्चात बिना नियत खराब किये स्वेच्छा से किसी की अमानत रूपी सम्पति को लौटा दे ? तो क्यो, कोई, जबरन कब्जे जैसी बात करेगा ? ऐसा मालूम होता है कि कानूनी लड़ाई में मोहमद तारिक का पक्ष कमजोर होने के कारण वो मीडिया के माध्यम से बड़े लोगो पर झूठा आरोप लगाकर अपना एक पक्षीय पक्ष प्रस्तुत कर लोगो की सहानुभूति पाना चाहते है ? और पोर्टलस कि तो पूछो ही मत,पैसे में खबरे / सूचनाये लगती भी है और लगी हुयी मिटती भी है ? तदाकथित मोहमद तारिक द्वारा भू स्वामी को बदनाम करना प्रतित होता है, और जनता तक झूठी खबरे भेजकर गुमराह करना और शहर की शान्त फिजा में जहर घोलना प्रतीत होता है ! मोहमद तारिक का GST चोरी का आरोप लगाना भी हास्यस्पद है, क्योकि आजकल GST बिल/इनवॉइस इत्यादि तमाम प्रक्रिया ऑनलाइन होने से GST चोरी सम्भव ही नही है ! वैसे भी स्वम् पेट्रोल पम्प संचालक रह चुके मोहमद तारिक अच्छी तरह जानते है कि जब कोई सामान GST देकर खरीदा जायेगा तभी उक्त सामान के विक्रय का ऑनलाइन बिल जनरेट होगा! मोहमद तारिक के अनर्गल बयानों से लगता है कि उनको सर्वाधिक दुःख इस बात का है कि लीज समाप्ति पश्चात भी, 7 जन्मो तक उनका कब्जा उक्त जमीन पर न हो सका?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
