बिलासपुर:- विगत एक सफ्ताह से बिलासपुर इंदु चौक की बेशकीमती जमीन के कब्जे को लेकर दो गुटो में विवाद हो रहा है,जो कल शाम उग्र रुप ले लिया जिसमे हथियारों का खुले रूप से उपयोग हुआ ,ऐसा कहा जाता है कि दोनों गुट कांग्रेस पार्टी से तालुक रखते है और घातक हथियारों का खुला प्रदर्शन करके इन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को दागदार किया है ! शहर की शांत फिजा में जहर घोलने का काम करके बिलासपुर के सौहार्द को बिगाड़ा है, कांग्रेस पार्टी के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री को इसे संज्ञान में लेकर कांग्रेस की छवि धूमिल करने वाले असामाजिक तत्व और छुट भैया नेता को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करना ही बेहतर होगा ऐसा वोट बैंक बिलासपुर शहर ही नही, देश की फिजाओ में भी जहर ही घोलेगा ,ये अपनी राजनीतिक पहुँच का खुला बखान चौक चौराहो में करते है और लोगो की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा करना इनका पेश बन चूका है ,शहर की भोली भाली जनता को अपनी संपत्ति सुरक्षित नही लगती अब इस शहर में इन कब्ज़ा धरियो से परेशान होकर लोग अपनी बेशकीमती जमीन औने पौने बेचने को तैयार है अगर वो इसे भूमाफिया को नही बेचे? तो उन्हें अपनी ओर अपने परिवार की जान का खतरा लगा रहता है न्यूज़ बास्केट को सर्वे में यही मालूम हुआ कि ये छूट भैया नेता इतने हावी है कि लोगो की बेशकीमती जमीन इनकी नजरो में चुभती है, और ये लोग जबरदस्ती उसमे विवाद पैदा कर, करोड़ो की जमीन को कोड़ियों के दाम खरीदना इनका मुख्य पेश बनता जा रहा है ! इससे कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं,समाजसेवीयो को भी लोग सन्देह से देखने लगे है ! तथा कांग्रेस पार्टी की पहचान भूमाफिया के रूप में होने लगी है ?जो आगामी चुनावों में हार की बड़ी वजह बनने के साथ साथ, कांग्रेस पार्टी की सत्ता द्वारा किये गये अन्य तमाम जनहित के बड़े-बड़े कार्यो पर कुठाराघात होगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.06करंट वाला शटर, रात में भड़की आफत…
शनिचरी सब्जी मंडी में आग का तांडव, 15 दुकानें राख दुकानदार बोले बिजली विभाग ने रात में फॉल्ट सुधारा होता, तो बच जाता लाखों का माल…
Uncategorized2026.06.06खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप बिलासपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर अभियान, 16 वाहन धराए… रेत-चूनापत्थर से भरे हाइवा, ट्रैक्टर और माजदा जब्त, अवैध परिवहन पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप…
Uncategorized2026.06.05थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अनोखी पहल… सरकंडा थाना बना हरियाली का संदेशवाहक, पुलिस जवानों संग किया वृक्षारोपण… बोले- “पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेगी…
Uncategorized2026.06.05दिनदहाड़े कारोबारी पर हमला… डंडे-चाकू से पीटा, फिर 1.66 लाख, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश…
