
बिलासपुर,,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जूना बिलासपुर के साव धर्मशाला के पास धारदार चाकू से लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी देवेंद्र इंगले जो साव धर्मशाला के पास जूना बिलासपुर का निवासी है! पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया!
सूचना के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देवेंद्र इंगले धारदार चाकू लेकर गोंडपारा, जूना बिलासपुर में आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है! इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की और आरोपी को पकड़ लिया!
पुलिस ने देवेंद्र के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया! जिसके बाद आरोपी को बिना वैध दस्तावेज के हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया! आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया! और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया!
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेके कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सीता साहू, हेड कांस्टेबल आर. गोकुल जांगड़े, कांस्टेबल नुरूल कादिर, और कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
