
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है! एक वीडियो वायरल हो रहा है! जिसमें साफ देखा जा सकता है! कि स्कूल के बॉयज़ टॉयलेट के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है! इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैमरा हटाने की बात कही है!
मामले की जानकारी मिलने के बाद जब न्यूज बास्केट की टीम ने स्कूल में जाकर जांच की, तो स्कूल के प्रिंसिपल वहां मौजूद नहीं थे! इस पर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल ने उन्हें जानकारी दी थी! कि टॉयलेट में तोड़फोड़ की घटनाओं को रोकने के लिए डमी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था! हालांकि, शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि टॉयलेट में किसी भी प्रकार का कैमरा लगाना, चाहे वह डमी ही क्यों न हो, स्वीकार्य नहीं है!
स्कूल के कर्मचारियों ने भी बताया कि प्रिंसिपल के ऑफिस में लगे मॉनिटर पर पूरी जानकारी नजर आती थी! जिससे यह संकेत मिलता है! कि प्रिंसिपल को इस कैमरे के बारे में जानकारी थी! हालांकि, अभी तक प्रिंसिपल ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है! और मामले को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयानों में कोई स्पष्टता नहीं है!
यह घटना स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है! और इस पर अधिकारियों से जांच की मांग की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
