
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार स्ट्रीट/संध्या पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 30.01.2025 को सूचना मिला कि रामायण चौक चांटीडीह एवं डबरीपारा सरकण्डा में कुछ लड़के हाथ में चाकू रखे हैं, एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं उक्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम तैयार कर टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रामायण चौक चांटीडीह में योगेश मराठा को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया इसी प्रकार डबरीपारा साईंस कालेज के सामने रोड में आरोपी हर्ष शर्मा, रिकेश गोड़, सुखपाल वस्त्रकार, पवन साहू को हाथ में चाकू रखे हुड़दंग करते हुये पकड़ा गया जिनके पृथक-पृथक तलाशी पर चाकू बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के धारा 25,27 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
1, योगेश मराठा पिता राजू मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी चांटीडीह पठानपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2, हर्ष शर्मा पिता सुधीर शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3, रिकेश गोड़ पिता राजू गोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4, सुखपाल वस्त्रकार पिता घनश्याम वस्त्रकार उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा शारदा चौक सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
5, पवन साहू पिता स्व. गौतराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
