
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले में इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन का शांति का दावा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है! मतदान केंद्रों पर जमकर मारपीट और हंगामा हुआ, जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया! खासकर राजा रघुराज सिंह स्टेडियम, लाला लाजपतराय, और गणेश नगर जैसे इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं!इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिससे चुनाव में असहमति और बवाल की गंभीरता का पता चलता है!


एक प्रमुख घटना में, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी तैय्यब पर फर्जी वोटिंग और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है! बीजेपी के मण्डल अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ़ FIR दर्ज करवाई! उनके मुताबिक, तैय्यब के समर्थकों ने चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने के अलावा, वोटों के लिए दबाव डालने की कोशिश की! इसके बाद से अन्य वार्डों से भी मारपीट और हिंसा की खबरें मिल रही हैं! जिससे प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है! मामला और बढ़ने के बाद चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है! लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आई है! इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
