
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है सूचक बलदाऊ यादव पिता दुकलहा यादव उम्र 55 वर्ष निवासी पौसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का दिनांक 09.02.2025 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान दर्ज कराया कि इसकी बहन जामफुल यादव बिना बताये कही चली गयी है सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 10/2025 कायम किया गया था। दिनांक 11.02.2025 को ग्राम पौसरी स्थित मृतिका के घर के कमरे से गंध आने की सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर दिनांक 12.02.2025 को वरिष्ठ अधिकारियो को हालात बताकर उनके मार्गदर्शन मे फाॅरेंसिग टीम की उपस्थिति मे ग्राम सरपंच व सूचक के समक्ष कोठी मे अंदर रेत को हटाकर देखने पर शव दिखाई दिया शव को बाहर निकाल कर देखने पर जामफुल यादव के शव के रूप मे परिजनों एवं पडोसियो द्वारा पहचान किया गया जो मृतिका के भाई की रिपोर्ट पर मौके पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जामफुल यादव के सिर मे प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या किये जाने के संबंध मे देहाती नालसी दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि सूचक का भतीजा विधि से संघर्षरत् बालक पुलिस कार्यवाही के भय से नदारत हो गया है जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक पकडा गया। पूछताछ के दौरान विधि से संघर्षरत् बालत पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा किन्तु पुलिस द्वारा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने 02 अन्य साथी विधि से संघर्ष बालको के साथ स्वयं द्वारा किये घटना को छुपाने का असफल प्रयास करना बताया। मृतिका बुआ द्वारा छोटी-छोटी बातो पर डाॅट फटकार करने से बालक नाराज था साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक नियंत्रण के अभाव मे नशापान कर बुरी आदतो का शिकार हो गया था जो पैसो के लालच एवं आये दिन के डाॅट फटकार से तंग आकर घटना कारित करना बताया। बालक द्वारा अपनी बुआ के घर मे रखे रपली से सिर मे सोते समय दिनांक 06.02.2025 के रात्रि 11.00 बजे हत्या कर गले मे पहने तीन पत्ती सोने के माला को निकालकर आरोपी देवकुमार रात्रे के पास 8000 रूपये मे सौदा करना बताया जिसमे से 5000 रूपये गहने मे रखे मोबाईल को मुकताने देवकुमार को देना तथा शेष 3000 रूपये को खा पीकर खर्च कर देना बताया। दिनांक 12.02.2025 को पुलिस की उपस्थिति को देखकर देवकुमार रात्रे को घटना बताकर उससे मोटर सायकल मांगकर भागने का प्रयास करना बताया। विवेचना दौरान जहाॅ बालक द्वारा अपने साथियो के साथ मृतिका के शव को घर के कोठी मे छुपा दिया गया था वही उसे दुर्घटना का रूप देने 09.02.2025 को घर मे आग लगाना भी स्वीकार किया। बालक द्वारा आरोपी देवकुमार रात्रे को बेचा गया सोने की माला देवकुमार रात्रे से जप्त किया गया है साथी ही देवकुमार रात्रे से मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है इसके साथ-साथ जिस रपली से सिर मे मृतिका को मार कर हत्या किया गया वह भी बरामद किया गया है। विवेचना दौरान तीन विधि से संघर्षरत् बालक व आरोपी देव कुमार रात्रे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु संबंधित न्यायालयों मे पेश किया जा रहा है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) के प्रेरणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चकरभाठा) श्री डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना बिल्हा पुलिस स्टाफ सहित सहयोगी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक- 61/2025 धारा – 103, 238 भा.न्या.सं.

नाम आरोपीगण – 1. देवकुमार उर्फ देवा रात्रे पिता रामप्रसाद रात्रे उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 01 भोजपुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. विधि से संघर्षरत् बालक।
3. विधि से संघर्षरत् बालक।
4. विधि से संघर्षरत् बालक। ’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है सूचक
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
