
बिलासपुर,,, एसडीएम पीयूष तिवारी ने गंभीर लापरवाही बरतने वाले पटवारी पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है! यह मामला कोनी में हुई मतगणना के दौरान सामने आया, जहां सरकंडा के पटवारी पराग महिलांगे को ड्यूटी पर लगाया गया था! कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित मतगणना स्थल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी! जिसमें पटवारी पराग महिलांगे का नाम भी शामिल था!
एसडीएम ने पटवारी को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश दिया था! लेकिन पटवारी ने समय पर मतगणना स्थल नहीं पहुंचने के साथ ही इसकी सूचना भी नहीं दी! उसकी इस लापरवाही ने अधिकारियों को गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया! इस मामले को लेकर एसडीएम पीयूष तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया और उसे एसडीएम कार्यालय के कानूनगो शाखा में पदस्थ कर दिया गया!
यह कार्रवाई मतगणना के संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए की गई है! और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
