बिलासपुर:- वार्षिक बजट की घोषणा देश की वित्तीय मंत्री के द्वारा संसद में की गयी, जिसको लेकर शहर के पूर्व मंत्री सांसद, विधायक,पार्षद एवम छुटभैया नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिकिर्या सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुचाई, बजट केंद्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा पेश किया जाता रहा हो ?और देश की GDP /वितीय माली हालात अनुसार, कितना भी अच्छा व्यापक जनहितैषी बजट क्यो न हो ? विपक्ष द्वारा इसे जनता से छलावा बताया जाना एक स्थपित परिपाटी बन गयी है ! तो वही सत्ता पक्ष द्वारा स्वर्ग का द्वार ओर जनता की खुशहाली, सब दुख-दर्द दूर करने वाला बजट बताया जाता रहा है ! क्या आलोचना एवम तारीफ करने वाले कम दिमाग वाले नेताओ के पास बजट की समझ होती है ? यदि समझ होती तो पढ़ी-लिखी बंगलो मे रहने वाली नेता/नेत्रियां यह बिल्कुल नही कहती कि यह बजट गरीब विरोधी या देश विरोधी है ? आज तक सत्ता में काबिज रहे हर नेता ने अपना घर ही भरा है कुर्सी मिलने के बाद हर नेता की संपत्ति में इजाफा ही हुआ है जनता के सामने झूठा रोना रोकर खुद को जनता का हितैषी बताने वाले हर नेता का दामन दागदार ही रहा है बजट की प्रतिक्रिया के बहाने खुद की राजनीती चमकना ही इनका उद्देश्य रहा है सत्ता मिलते ही जनता से दूर राजशाही सुख और अपना घर भरने में लग जाते है इन नेतागण को भोली भाली जनता अपना भगवान समझती है और ये सफेदपोश ठग फर्जी देशभक्त नेताओ द्वारा , व्यापक जन हितेषी कार्य इन नेताओं के द्वारा जनता के हित में किया गया है तो बतलाइये खादी का सुख इन्हें इतना प्यारा है की जनता को कुचलकर ये न केवल अपनी राजनीति चमकाते है, बल्कि हजारो,लाखो करोड़ के घपले-घोटाले करके भी सफेदपोश बने रहते है ! जनता को इन फर्जी जनहितैषी नेताओ से सावधान रहना ही बेहतर है पढ़ा लिखा वर्ग तो इन्हें अच्छे से समझता है लेकिन गरीब तबका इन्हें माईबाप कहकर बुलाता है ,देश और प्रदेश में बड़े बड़े घोटाले कर ये नेताओं ने अपना घर ही भरा है !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
Uncategorized2026.07.21बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: चौकीदार की हत्या कर फरार मर्डर आरोपी पटना से दबोचा, मास्टर प्लान का खुलासा; दो आरोपी अभी भी फरार, कई राज्यों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…
