
बिलासपुर :- रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर को पत्र कम्रांक 25 दिनांक 07 फरवरी 2022 को पत्र लिखकर 05 फरवरी 2022 को लजकुरा स्टेशन में दुर्घटना में ट्रेन मैनेजर ( मालगाड़ी ) स्वर्गीय जे के ठाकुर की आकस्मिक मृत्यु को रेल प्रशासन की गलत नीतियों, रेलवे बोर्ड के नियम विपरीत कार्य कराने को दोषी ठहराते हुए तत्काल उच्च स्तरीय जांच कमेटी की मांग की तथा दोषी अधिकारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की । रेलवे मजदूर कांग्रेस हमेशा ही रेलवे बोर्ड के नियम के विपरीत आदेशों का विरोध करती रही है और इस दुर्घटना में स्वर्गीय ठाकुर के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में अपना संपूर्ण योगदान दे रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे मजदूर कांग्रेस के मजदूर नेता बी कृष्ण कुमार ने तत्काल पार्थिव शरीर को लाने में पूरे मजदूर कांग्रेस की टीम को निर्देशित किया।
घटना के बाद से लगातार रेलवे मजदूर कांग्रेस रेल प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बात करके रेलवे बोर्ड के निर्देशो का पालन करते हुए नया JPO (joint procedure order) की मांग किया।
साथ ही साथ मजदूर कांग्रेस यह मांग करती है कि पीड़ित परिवार को सभी प्रकार का सरकारी मुआवजा अविलंब दिया जाएं।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
