
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.01.2025 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता झड़ीराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी भाठापारा खमतराई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि ई रिक्शा का बैट्री को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, दिनांक 19.02.2025 को प्रार्थी राज कुमार यादव, शब्बीर अली, टिकाराम सूर्यवंशी, भूपेन्द्र पटेल सभी ने पृथक-पृथक थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि इनके ई रिक्शा आटो में लगे बैट्रो को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिये हैं, जिस पर क्रमशः अप.क्र. 275/2025, 276/25, 277/25, 278/25 दर्ज कर लगातार हो रही ई रिक्शा के बैट्री चोरी पर अंकूश लगाने तत्काल टीम लगाकर आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन पर संदेही सुनील कुमार साहू निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा के रूप में पहचान हुआ जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल टीम द्वारा संदेही सुनील साहू को उसके सकुनत पर पकड़ कर ई रिक्शा, बैटरी चार्जर के संबंध मंे पूछताछ करने पर अपने साथी ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू, शिवा राजपूत एवं प्रदीप के साथ मिलकर अलग-अलग घटना कारित करना एवं छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराया जिससे ओम प्रकाश खाण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे उक्त प्रकरणें में चोरी गई मशरूका जप्त कर आरोपी 01. सुनील साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी विश्वकर्मा चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02. ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू पिता राज कुमार खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 20.02.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी शिवा राजपूत थाना कोनी के आबकारी एक्ट के प्रकरण मंे जेल मे निरूद्ध है। आरोपी प्रदीप घटना बाद से फरार चल रहा था जिसका पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 22.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सकुनत पर है, उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी प्रदीप दिनकर की पतासाजी हेतु टीम भेजा गया जिनके द्वारा आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी सुनील साहू एवं ओम प्रकाश खाण्डे के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चोरी किये एक्साईड बैट्री बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी प्रदीप दिनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी 👇👇
प्रदीप दिनकर पिता स्व. राज कुमार दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी विष्वकर्मा चौक चिंगराजपारा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
