
बिलासपुर,,, सत्ता हो ना हो जलवा तो कांग्रेसियों का है! ताजा मामला तोरवा थाने का है! जहां मारपीट के FIR से कांग्रेस नेता के बेटे का नाम ही उड़ा दिया गया!
गौरतलब है! कि दो तीन दिन पहले देवरीखुर्द निवासी सुगम निषाद ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को ज्ञापन सौप कर अविनाश सोनकर, अमितेश राय, अरुण राय, और राजा बंगाली के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा तोरवा पुलिस पर भी मामले में FIR दर्ज ना करने की शिकायत दर्ज कराई थी! जिसमे उसने बताया था!

कि गत गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे जब वह देवरीखुर्द चौक पर पुलिस चौकी के पास कैफे एरिना स्नूकर क्लब में बैठा था!

तभी उन लोगो उसके साथ मारपीट गाली गलौच कर गोली मारने की धमकी दी थी! तोरवा पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नही लिखी इसलिए वह S.P को ज्ञापन सौपने पुलिस अधीक्षक कार्यलय गया था! इसके बाद तोरवा पुलिस ने कांग्रेस नेता के पुत्र अमितेश राय का FIR से नाम ही गायब कर दिया! FIR में अब अविनाश सोनकर, अरुण राय, और राजा बंगाली का ही नाम दर्ज है!

एक तरफ राजधानी पुलिस कानून के उलघन के मामले में नवनिर्वाचित मेयर के पुत्र के खिलाफ केक कांड में FIR दर्ज कर जहाँ जन मानस को ये संदेश दे रही है!

कि कानून सब के लिए बराबर है! कानून का उलघन करने वालो को नही बक्शा जाएगा! वही न्यायधानी की पुलिस अब भी कांग्रेस नेता का नाम FIR से गायब कर उल्टे संदेश दे रही है! कि कानून तो केवल चैतू बैशाखू के लिए..?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
