
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सायबर ठगी की साजिश का पर्दाफाश किया है! जिसमें ‘पी.ओ.एस. एजेंट’ नामक गिरोह फर्जी सिम कार्डों की सप्लाई कर रहा था! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. और रेंज सायबर थाना ने संयुक्त रूप से इस गिरोह के 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया! ये आरोपी साइबर ठगों को दिल्ली, राजस्थान और अन्य स्थानों में फर्जी सिम कार्ड भेजकर अवैध लाभ कमा रहे थे!
इस कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है! जिनमें अंशु श्रीवास, फिरोज अंसारी, मुकुल श्रीवास, द्वारिका साहू और जय पालके शामिल हैं! सभी आरोपी बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हैं! और इन पर साइबर अपराधों में संलिप्त होने का आरोप है!
मामला थाना कोटा में दर्ज अपराध क्रमांक 183/2025 के तहत सायबर अपराध से संबंधित विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई में एस.डी.ओ.पी. कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी कोटा सुमित कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा है! पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने इस टीम के प्रयासों को सराहा और उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
