
00 चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर का सनसनीखेज मामला
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी थाना कोटा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है! आरोपियों ने मृतक मिलाप सिंह भैना की हत्या करने के बाद शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है!

मृतक की मां श्रीमती बालकुंवर भैना ने 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि उनका बेटा 22 जनवरी से लापता था! जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी सतबीर यादव और देवनाथ यादव ने मिलाप सिंह को सायकल वापस न करने पर हत्या कर दी! उन्होंने शव को सेमरी के अजगरमाडा जंगल में लकड़ी और गोबर कंडे से जला दिया था!
पुलिस की एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत एकत्र किए, जिनसे आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई! आरोपियों की निशानदेही पर शव के अवशेष और घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई!
आरोपी सतबीर यादव (30) और देवनाथ यादव (25), दोनों जोबापारा सेमरी निवासी हैं! जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में फॉरेन्सिक टीम और पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
प्रकरण में पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपराध क्रमांक 00/2025 धारा 103(1), 238, 61, 3(5) BNS
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
