
बिलासपुर,,, बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एनम चर्च के एक कार्यक्रम में धर्मांतरण के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया! हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीन पर वीडियो दिखाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था! इस विरोध के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई!
सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करने लगे! इसी दौरान पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई! स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया!
हिंदू संगठन के राम सिंह का कहना है! कि एनम चर्च द्वारा गुप्त तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था! कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी!और वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी! वहीं विवाद बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्यक्रम स्थल से टेंट और डोम हटाने के निर्देश दिए! इसके बाद हिंदू संगठन ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की!
कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि, ग्राम रमतला में एक विशेष समुदाय के द्वारा सभा का आयोजन कराया जा रहा था! जिनकी सूचना मिली थी! जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची! पुलिस ने समुदाय से कार्यक्रम की अनुमति का दस्तावेज पेश करना को कहा गया!
लेकिन समुदाय के द्वारा किसी भी प्रकार से दस्तावेज पेश नहीं किया गया! जिसके संबंध में उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है! उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू संगठन और पुलिस के बीच ऐसी कोई झड़प नहीं हुई है! उनका कहना है! कि धर्मांतरण नहीं हो रहा था! बल्कि एक विशेष समुदाय द्वारा सभा का आयोजन किया जा रहा है! यहां पर थाना प्रभारी नवीन देवांगन एक अलग ही अंदाज सामने आया, उन्होंने एक पत्रकार को वीडियो बनाने से रोका और बदतमीजी से पेश आए देखिए पूरा वीडियो
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
