
बिलासपुर,,, हाई कोर्ट बिलासपुर में दाखिल जनहित याचिका के पालन में कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार रायपुर रोड पर पेंड्रीडीह बायपास के इर्द गिर्द किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 26 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया।

नायब तहसीलदार बोदरी की टीम ने आज पुलिस टीम के साथ सुबह 10 बजे से पेंड्रीडीह बायपास पास पहुंची, जहां पर अलग अलग किए किए गए कुल 26 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है। उनके द्वारा सड़क मद और घास भूमि में बेज़ा कब्जा कर दुकान, मकान और ठेला लगा लिया गया था।जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई, उनमें पुरुषोत्तम,सुधाराम,महेश साहू, कृष्ण कुमार, सुल्तान,रामप्यारी, मिलउराम, हसन अंसारी, कन्हैयालाल, मनीष गढ़वाल, रामप्रसाद, दसरू पाल, राहुल नाग, संजू सिंह, तितरा, राजू, अशोक श्रीवास, प्रताप,कुंज बिहारी, नरेंद्र कुमार, धनीराम साहू, दुकालू और प्रेम साहू शामिल हैं।उक्त अतिक्रमण उच्च न्यायालय बिलासपुर के जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य और अन्य में पारित किए गए आदेश के परिपालन में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई एवं स्थानीय पंचायत की टीम उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
