
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में जमीन विवाद को लेकर हुए प्राणघातक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपियों में तीन नाबालिग सहित कुल सात लोग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा राम्हेपुर रोड में शासकीय आंगनबाड़ी भवन को आरोपी शशी नवरंग ने अवैध रूप से कब्जा किया था , उक्त भवन से लगा हुआ प्रार्थी छेदी नवरंग का घर है जो घर के पीछे मकान बना रहा था व आंगनबाडी भवन के छज्जा के किनारे को तोड दिया था. इसी बात पर से दिनांक 04.04.2025 को रात्रि करीबन 09:30 बजे सुरेश नवरंग, शशि नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग एवं अन्य सभी एक राय होकर लाठी डण्डा से लैश होकर छज्जा को तोड़ने की बात पर से प्रार्थी तथा बीच बचाव करने आये उसके परिवारजनों से अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर प्राण घातक हमला करते हुये मारपीट किये हैं। साधेलाल नवरंग के सिर में गंभीर चोंट लगने से ईलाज हेतु लोरमी अस्पताल से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अपराध धारा 296,115(2), 351 (2),190,191(2),103 (1) बीएनएस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता से जांच करने व आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश पर विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर सुरेश नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग व अन्य अपचारी बालकों के द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा जप्त कर दिनांक 06.04.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है!
आरोपी 👇👇
1- सुरेश नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 30 वर्ष
2- राजकुमार नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 45 वर्ष
3- पवन नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 24 वर्ष
4- विनोद नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 21 वर्ष
सभी ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला – बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
