
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बीच बाजार यातायात पुलिस विभाग के एक आरक्षक और उसके साथी के साथ आदतन बदमाश भाईयों ने रॉड और डंडे से हमला कर अपनी दबंगई दिखाते हुए जमकर उत्पात मचाए! दरअसल पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार सदर बाजार करोना चौक का है!
जहां पर एक आरक्षक और उसका साथी अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे! अचानक गाड़ी टकराने को लेकर इनसे विवाद करने लगे और शराब के लिए पैसे मांगने लगे!आरक्षक के विरोध करने पर सैफ और जैद नामक दोनों भाई अपने हाथ में रखे रॉड और डंडे से आरक्षक और उसके साथी पर पर टूट पड़े आरक्षक और उसका साथी कुछ समझ पाते वह दोनों ताबड़तोड़ हमला कर दिए।किसी तरह आरक्षक उसका साथी इनसे बचकर वहां से निकले और थाना कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी! जिसके बाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले ली! वही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है! इस मामले में पुलिस एक अन्य तीसरे आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
