
दुर्ग,,, जिले में कन्या भोज के लिए घर आई 6 साल की भतीजी को उसके चाचा ने ही रेप कर मार डाला! आरोपी ने अपने घर की पहली मंजिल पर लेजाकर वारदात की! इस दौरान बच्ची की दादी ग्राउंड फ्लोर में पूजा कर रही थी! मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया!
इस केस में ASP सुखनंदन राठौर का कहना है! कि, 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था! पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है! प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई!

सिलसिलेवार जानिए पूरी वारदात
दरअसल, मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी! बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी! इसके बाद से वह घर नहीं लौटी! पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला!
इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली है! ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला! इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली!
बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी! परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया!
संदेही के घर भीड़ ने लगाई आग
वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया! देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई! इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह आधार पर हिरासत में लिया! इनमें बच्ची का चाचा भी था!
इसके बाद, आगे की पूछताछ में संदिग्ध में 3 लोग बचे! पुलिस का कहना है! कि, पूछताछ, टेक्निकल सबूत और आरोपी के कबूलनामा से ये पता चला का कि, आरोपी बच्ची का ही चाचा है! फिलहाल उसे रिमांड में लेकर और सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे!
चाचा ने कार में छिपाई थी लाश
ASP के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है! बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई हुई थी! इसी बीच रेप-मर्डर की वारदात हुई है! इसके बाद मौका पाकर आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश सामने कार में छिपा दी!
कार हमेशा वहीं खड़ी रहती थी! कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था! ये बात आरोपी चाचा को पता था! साथ ही गर्मी की वजह से बॉडी फफोले और कालापन आने की बात एक्सपर्ट कह रहे है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
