
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने 06 अप्रैल 2025 को डी. पी. कॉलेज के पास एक रैली में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले आरोपी राजा खटिक (उम्र 25 वर्ष), निवासी टिकरापारा को गिरफ्तार किया! इस दौरान पुलिस ने 02 नग साउंड बॉक्स और 01 नग एम्पलीफायर को भी जप्त किया! आरोपी के खिलाफ इस्त. क. – 11/25 धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है!
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में की गई! पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की, जिससे आस-पास के लोगों को हो रही परेशानी और ध्वनि प्रदूषण पर काबू पाया गया!
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के दौरान कहा कि “आपरेशन प्रहार” के तहत कोलाहल अधिनियम के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी और लोगों को इस प्रकार के ध्वनि से राहत दिलाई जाएगी! इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम, आर. नुरूल कादीर, गोकूल जांगड़े और धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
