
बिलासपुर,,, सरकण्डा पुलिस ने दो माह पूर्व लोयला स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी कान्हा साहू को गिरफ्तार किया! अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीजय कश्यप पिता सतीश कुमार कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी निखिलेश्वरम कालोनी जबड़ापारा सरकण्डा का दिनांक 29.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में कक्षा 9वीं पढ़ रहा है! जो इसे फोन कर लेने के लिए स्कूल आने के लिए बोला तब वह कार से अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ लक्ष्य कश्यप को लेने लोयला स्कूल पहुंचकर गेट के सामने जाकर इंतजार कर रहा था तभी कान्हा साहू इसे अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम लक्ष्य के भाई हो क्या तब वह हां कहने पर विवाद करते हुये अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर इसके कालर को पकड लिया और पीछे से नकुल यादव आया और्र इंट उठाकर सिर के पीछे मार दिया तभी इसके भाई श्रीयांक कश्यप बीच बचाव आया तो कान्हा साहू श्रीयांक कश्यप के गला को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और उसके साथी लोग लात घूसा से मारपीट करने लगे, इसी बीच कान्हा साहू और हर्ष चाकू निकालकर भाई श्रीयांक कश्यप को हत्या करने के नियत श्रीयांक के पेट, कुल्हे के पास मारकर चोंट पहुंचाये हैं, खून निकलते देख कान्हा साहू, अपने साथी समीर साहू हर्ष व अन्य के साथ मोटर सायकल से भाग गये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 109, 191(3) बीएनएस कायम कर विवेचना मंे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके आदेषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी हर्ष उपाध्याय एवं समीर साहू को घटना के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में आरोपी अमित सूर्यवंशी, नकुल यादव, कान्हा साहू व अन्य फरार थे जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 15.03.2025 को आरोपी अमित सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण के आरोपी नकुल यादव एवं कान्हा साहू की पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 20.03.2025 को आरोपी नकुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी कान्हा साहू की सतत् पतासाजी किया जा रहा था जो आज दिनांक 07.04.2025 को सूचना मिला कि आरोपी कान्हा साहू अपने सकुनत आया हुआ है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी के सकुनत पर टीम भेजा गया जहां आरोपी कान्हा साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी 👇👇
कान्हा साहू पिता सुभाष साहू उम्र 21 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.20बिलासपुर में मिलावटखोरों पर बड़ा वार: नवरात्रि-गर्मी में खाद्य विभाग का एक्शन, वाटर प्लांट से हजारों बोतल-पाउच जब्त; मंदिर, बाजार तक छापेमारी, खराब चाट नष्ट, कारोबारियों में हड़कंप, आमजन की सेहत बचाने सख्ती जारी…
Uncategorized2026.03.20सीपत के चखना सेंटर में छिड़ा संग्राम: मामूली बहस बनी मारपीट, आर्मी जवान समेत तीन घायल; शराब भट्टी के पास बवाल से मची अफरा-तफरी, आरोपियों की दबंगई पर पुलिस ने कसा शिकंजा, जांच जारी…
Uncategorized2026.03.20जनदर्शन में शिकायत पड़ी तो टूटी निगम की नींद: श्रीराम केयर अस्पताल के अवैध निर्माण पर हड़कंप, गरीबों पर बुलडोजर चलाने वाले अफसर अब नियम-कानून में उलझे, जांच के नाम पर फिर वही पुराना खेल शुरू, सवालों में घिरा निगम…
Uncategorized2026.03.19अरपा सूखी फिर भी रेत चोरी जारी, दिनदहाड़े दौड़ते ट्रैक्टर-हाइवा, तालाब भी नहीं सुरक्षित; खनिज विभाग, पुलिस और सिस्टम की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल—आखिर किसके इशारे पर चल रहा ये बेखौफ अवैध खनन का सिंडिकेट?…
