
बिलासपुर,,,, सरकण्डा थाना क्षेत्र में लगातार लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! इन आरोपियों ने 2 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था! और कई मोटर सायकल चोरी की थीं! जिनकी बरामदगी की गई है!
सरकण्डा थाना में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थी श्रीकुमार मरावी ने 22 फरवरी को अपनी एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी! इसके अलावा, आशीष यादव ने भी अपनी चोरी हुई मोटर सायकल के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! इन घटनाओं की जांच के दौरान सरकण्डा पुलिस की टीम ने लगातार प्रयासों से 2 मुख्य आरोपियों प्रिंस राज उर्फ जानू और डूमर रंधारी को गिरफ्तार किया!
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की 3 मोटर सायकल बरामद की हैं! साथ ही, पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि ये आरोपी न केवल सरकण्डा, बल्कि थाना सीपत क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं में शामिल थे! पुलिस ने 2 विधि से संघर्षरत् नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है!
इन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
