
बिलासपुर, छत्तीसगढ़,,, थाना बिल्हा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, सराफा दुकान से चोरी करने वाली शातिर महिला गिरोह का पर्दाफाश किया! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा और ए.सी.सी.यू. की संयुक्त टीम ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया!

इन महिलाओं ने पिछले 2-3 वर्षों से बिल्हा स्थित “शिवशंकर ज्वेलर्स” में सोने और चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले को अंजाम दिया था! दुकान के मालिक मनोहर जायसवाल द्वारा लगातार नुकसान की शिकायत करने के बाद जब CCTV फुटेज की जांच की गई! तो आरोपी महिलाओं की चोरी की गतिविधियाँ स्पष्ट हुईं!
मुख्य आरोपी संजना साहू और उसकी सहयोगी महिलाओं ने अपने अपराध को स्वीकार किया! इनसे करीब 23 तोला सोना, 1.6 किलो चांदी, और 4.47 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई! जिसकी कुल कीमत 26.83 लाख रुपये बताई जा रही है! इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त दो कार भी पुलिस ने बरामद की!
आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी के आभूषण उनके पति द्वारा बाजार में बेचे गए थे! पुलिस को उम्मीद है! कि आरोपीयों के अन्य दुकानों में भी चोरी करने के मामले सामने आएंगे! फिलहाल, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है! और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है!
पुलिस टीम की सराहना:
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, एसीसीयू निरीक्षक अजहर, प्र.आर. बलराम विश्वकर्मा, और अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहा गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
