
बिलासपुर,,, प्रधानमंत्री के बिल्हा दौरे के बाद कार्यक्रम -स्थल से सामान रांची भेजने के नाम पर एक कंपनी के साइड इंचार्ज उमाशंकर बहल से 79,400 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है! प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने ट्रांसपोर्टर की तलाश में सिरगिट्टी ट्रांसपोर्ट नगर जाकर एक अज्ञात व्यक्ति से संपर्क किया! जिसने खुद को यादव ट्रांसपोर्ट से बताते हुए मोबाइल नंबर से फोन कर रांची तक माल भेजने के लिए 28,000 रुपये में सौदा तय किया! इसके बाद माल ढोने के लिए आए एक वाहन मालिक सतीश वनवासी को 20,000 रुपये अग्रिम भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया गया! बाद में दो और गाड़ियों के लिए 59,400 रुपये ट्रांसफर किए गए! एक गाड़ी रांची रवाना हो गई! लेकिन बाकी दो गाड़ियाँ खड़ी रहीं! जब वाहन मालिकों से संपर्क किया गया! तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है! आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और फिर मोबाइल नंबर बंद कर दिए! इस पूरे घटनाक्रम में कुल 79,400 रुपये की ठगी की गई! प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
