
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान किया, जो पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल के दिशा-निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा और नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में जिले के 8 शहरी थाना क्षेत्रों में यह अभियान सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक चलाया गया!

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई करना, और उन स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना था जहां से अपराध और असुरक्षा की घटनाएँ हो रही हैं!
अभियान के दौरान इन 8 शहरी थाना क्षेत्रों में आदतन बदमाशों के निवास स्थानों, संदेहियों, और वारंटियों के खिलाफ चेकिंग की गई! साथ ही, बाहरी राज्यों से आए बंजारा और डेरा-फेरी करने वाले व्यक्तियों की भी सरप्राइज चेकिंग की गई!
इस चेकिंग में कुल 50 गुंडा बदमाशों और 15 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। इसके अलावा 11 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनकी तस्दीक की जा रही है! थाना सकरी और तोरवा से जुड़े मारपीट और चेक बाउंस मामलों के 3 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।
पुलिस ने इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की और यह सुनिश्चित किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में अपराधों की दर को कम किया जा सके और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़े।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
