
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने यातायात आरक्षक से बीच सड़क में मारपीट करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी! वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे!जिन्हें मंगलवार को एंटी सायबर क्राइम यूनिट के जवानों ने पकड़कर थाना सिटी कोतवाली के हवाले किया गया!गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आदतन बदमाश जैदुल हक और सैफुल हक दोनों भाई इस घटना में शामिल थे!कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिन्हें थाने से पैदल गोलबाजार होते हुए सदर बाजार में उनके घर ले जाया गया और इस दौरान पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला!
घटना शहर के व्यस्त इलाके की है, जहां छह युवकों ने मिलकर एक आरक्षक से मारपीट की थी। पीड़ित आरक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जैदुल हक, सैफुल हक, मनोज वर्मा और अन्य साथियों ने शराब के लिए पैसे मांगने के विवाद में मोटरसाइकिल से कट मारकर मारपीट शुरू कर दी थी। जांच के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर यह बात सामने आई कि कुल छह लोगों ने मिलकर आरक्षक से मारपीट की थी। सभी को हिरासत में लेकर इनका जुलूस गोल बाजार से सदर बाजार तक और वापस थाने लेकर गए थे जहां इन पर आगे की कारवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
