
बिलासपुर,,, प्रदेश के सवास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अपोलो में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल का निधन हुआ था! पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से जानकारी मिली कि इलाज में लापरवाही हुई! और डॉक्टर राजेन्द्र शुक्ला की मौत हो गयी! मामला सामने आया है! पूरी जानकारी लेंगे…जांच भी कराएंगे…यह बहुत ही दुखद है! श्याम बिहारी ने कहा कि सिम्स ही नहीं बल्कि प्रदेश में किसी भी स्तर पर काम करने वाले फर्जी डॉक्टरों की डिग्री की जांच करेंगे! यदि कोई पत्रकार सबके सामने नहीं बताना चाहता है! तो अकेले में चुटका में लिखकर फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर के बारे में बता सकता है! हम जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेंगे! इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स की स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों से भी पत्रकारों को अवगत कराया!

सिम्स को करोड़ों की सौगात
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 55 पद की स्वीकृति के साथ ही बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुरूप जिले में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज खोले जाने की तैयारी करने को कहा है! स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है! स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को बेहतर बनाने 27 करोड़ 90 लाख रूपए और सिम्स मेडिकल कॉलेज के लिए 1 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गयी है!
इन काम को हरी झण्डी
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में आवश्यकतानुसार वाटर कूलर, ए.सी. की व्यवस्था करनेे के निर्देश दिए गए हैं! सिम्स अस्पताल में 60 लाख रूपए से एसीएलएस एम्बुलेंस की स्वीकृति दी गयी है! सिम्स अस्पताल में वर्तमान में 3 नग बीसीएलएस एम्बुलेंस उपलब्ध है! रेडियोलॉजिस्ट की कमी को पूरा करने के लिए टेलीरेडियोलॉजी के लिए आदेश दिया गया है! चिकित्सालय भवन के एमआरडी, ओपीडी और पेयिंग वार्ड में रिनोवेशन और मरम्मत कार्य को हरी झण्डी दिखाया गया है!
700 करोड़ में बनेगा सिम्स भवन
सवाल जवाब के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सिम्स अस्पताल का निर्माण सुपर स्पेशिलिटी के पास किया जाएगा! सिम्स भवन के लिए जमीन भी आरक्षित है! शासन स्तर पर सिम्स भवन निर्माण की योजना भी तैयार है! निर्माण 700 करोड़ रूपये खर्च होगा! बजट भी स्वीकृत है! जल्द ही टेण्डर जारी किया जाएगा!
मामले में करेंगे जांच और कार्रवाई
अपोलो में करीब 14 साल पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। अब जाकर पता चला है कि आपरेशन करने वाले डॉक्टर की फर्जी है। उसे मध्यप्रदेश सरकार ने गिरफ्तार भी किया है। क्या अपोलो प्रबंदन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। हमारे अधिकार क्षेत्र में जो भी संभव होगा..जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई करेंगे।
सिम्स में इलाज करने वाले चार पांच डॉक्टरो की डिग्री फर्जी है…क्या ऐसे डॉक्टरों की डिग्री की जांच करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ना केवल सिम्स बल्कि प्रदेश के किसी भी स्तर पर फर्जी डिग्री धारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। रही बार सिम्स के डाक्टरों की फर्जी डिग्री का मामला…तो बताना चाहता हूं कि यदि आप सार्वजनिक रूप से नहीं बता सकते तो..एक चुटका में लिखकर फर्जी डिग्रीधारी डाक्टर का नाम लिखकर दे…। डिग्री की जांच कराएंगे…और कार्रवाई भी करेंगे। अकेले में ऐसे फर्जी डॉक्टरों की जानकारी दे सकते है।
कुछ डाक्टरों की लिखित शिकायत और प्रमाण स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डाक्टर के पास है। सवाल पर श्याम बिहारी ने कहा कि हम दस्तावेज और शिकायत को मंगाकर देेखेंगे…जांच का भी आदेश देंगे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
