
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने सुशासन तिहार की ड्यूटी से नदारद सकरी की परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनुराधा आर्य को शो कॉज नोटिस जारी किया है! सकरी की सीडीपीओ श्रीमती आर्य की ड्यूटी तखतपुर विकासखण्ड के काठाकोनी पेण्डारी क्लस्टर में प्रभारी के रूप में लगाई गई है!

निरीक्षण के दौरान आज सवेरे 10 बजे वे गैरहाजिर पाई गई! कलेक्टर ने जारी नोटिस में कहा है कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गैरमौजूदगी कार्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। शासकीय काम-काज के प्रति उदासीनता एवं कदाचरण की श्रेणी में यह कृत्य आता है। तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का घोर उल्लंघन है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। ड्यूटी से गायब रहने के संबंध में समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
