
बिलासपुर,,, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोपी का लोकेशन लेकर राजकिशोर नगर सरकंडा से आरोपी को किया गया गिरफ्तार!
मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को थानों में लंबित पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण का निराकरण करने के कडे निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना चकरभांठा के लूटपाट एवं छेडछाड के प्रकरण के फरार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 02.10.2024 के रात्रि में काली ढाबा के पास पीडिता को अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट करने की धमकी देकर छेडछाड किया था जिस पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 443/2024 धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी प्रकार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 02.10.2024 को रामावैली गेट के पास प्रार्थी वेदांत शुक्ला निवासी रामावैली के साथ अश्लील गाली गुप्तार कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था जिस पर आरोपी के विरूद्व थाना चकरभाठा में अपराध कमांक 449/2024 धारा 309(6) 351(4) 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी का लोकेशन प्राप्त कर थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर में दबिस देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया और अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, प्रभाकर सिंह, आरक्षक सतपुरन जांगडे, रामकुमार सिदार, सुधीर कश्यप, महिला आरक्षक सुभद्रा चन्द्रा की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
अपराध क्रमांक 443/2024
धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) बीएनएस
अपराध कमांक 449/2024
धारा 309(6) 351(4) 3(5) बीएनएस
आरोपी 👇👇
अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.19अरपा सूखी फिर भी रेत चोरी जारी, दिनदहाड़े दौड़ते ट्रैक्टर-हाइवा, तालाब भी नहीं सुरक्षित; खनिज विभाग, पुलिस और सिस्टम की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल—आखिर किसके इशारे पर चल रहा ये बेखौफ अवैध खनन का सिंडिकेट?…
Uncategorized2026.03.18गैस माफिया पर छापा: सैकड़ों सिलेंडर बरामद! कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप, खाद्य विभाग का सख्त संदेश—अब नहीं चलेगा खेल, नियम से लें गैस वरना होगी कार्रवाई…
Uncategorized2026.03.18बिना मंजूरी TPO नियुक्ति, छात्रों की फीस से करोड़ों का भुगतान! NSUI का आरोप—फर्जीवाड़ा बंद करो, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.18सिम्स में जननी सुरक्षा का सच बेनकाब! प्रसूता को नहीं मिली बेड, निजी अस्पताल भेजने का आरोप, मीडिया पहुंचते ही खुला ‘फुल वार्ड’ का खेल, गरीब परिजन परेशान, सिस्टम पर सवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत ने फिर खड़े किए गंभीर मुद्दे…
