
रायपुर,,, पुलिस ने हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का अवैध भंडारण और बिक्री करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।


आरोपियों के पास से हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, गोगो, फ्लेवर, तंबाकू और अन्य हुक्का सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इन सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये है!

गिरफ्तार आरोपी:
- मोहन लाल मंदानी (उम्र 63 साल), पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी, निवासी मकान नंबर एम-34, राजीव नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- अशोक कुमार मंदानी (उम्र 58 साल), पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी, निवासी राजीव नगर, खम्हारडीह, रायपुर।
दोनों आरोपी पहले भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के भंडारण और बिक्री के मामलों में जेल जा चुके हैं।
पुलिस कार्यवाही:
पुलिस के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह तथा गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। उनके खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार, वाणिज्य उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
- निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट)
- निरीक्षक अर्चना धुरंधर (थाना प्रभारी गोलबाजार)
- निरीक्षक मनोज साहू (थाना प्रभारी खम्हारडीह)
- उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट)
- प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव (थाना खम्हारडीह)
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और इनके पास से मिले प्रतिबंधित हुक्का सामान की जप्ती की गई है। इस कार्रवाई से रायपुर में अवैध हुक्का सामग्री की बिक्री पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
