
बिलासपुर,,, तोरवा इलाके में भूमाफिया नरेंद्र मोटवानी और उसके तीन साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है! आरोप है! कि इन सभी ने मिलकर एक जमीन पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और जमीन मालिक मीना गंगवानी के साथ धोखाधड़ी की!
मामले की पृष्ठभूमि:
गांव की निवासी मीना गंगवानी ने अपने खसरा नंबर 445, रकबा 0.0360 भूमि के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई! उनका आरोप है! कि नरेंद्र मोटवानी, डुलाराम मोटवानी, महेंद्र मोटवानी और राजेन्द्र मोटवानी ने मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया! आरोपी नरेंद्र मोटवानी ने 20 सितंबर 2022 को मीना गंगवानी और उनके पुत्र पियूष गंगवानी का अपहरण कर लिया था! इस पर कोतवाली पुलिस ने नरेंद्र मोटवानी और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था!
फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन पर कब्जा करने का प्रयास:
नरेंद्र मोटवानी और उसके सहयोगियों ने मीना गंगवानी की जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और तहसीलदार के कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया! जिसमें मीना गंगवानी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे! इतना ही नहीं, उन्होंने मीना के स्थान पर किसी अन्य महिला से दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कराए! जब मीना गंगवानी को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस उच्च अधिकारियों से की!
आरोपियों पर मामला दर्ज:
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (फर्जी दस्तावेज), 468 (कूटरचना), और 471 (फर्जी दस्तावेजों का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी! पुलिस ने कहा कि इस मामले में जल्द ही और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी!
कोटा थाना में भी धोखाधड़ी का मामला:
यह पहली बार नहीं है! जब नरेंद्र मोटवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है! इससे पहले कोटा थाना में भी नरेंद्र मोटवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था! आरोप था! कि उसने दूसरे की जमीन के नाम पर लोन की राशि अपने खाते में आहरण कर ली थी! इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र मोटवानी को जेल भेजा था!
आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है! और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की योजना बनाई है! मीना गंगवानी और उनके परिवार ने मामले की कड़ी सजा की मांग की है! और आरोपी भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है!
यह मामला इस समय जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है! और इलाके में जमीन हड़पने के इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
