
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण का मुद्दा काफी गरमाया हुआ।जहां एक तरफ शहर के हिंदू संगठन लगातार धर्मांतरण के मामले को लेकर छापामार कार्रवाई करते हुए अपना विरोध जता रहे तो वहीं दूसरी ओर एक परिवार खुलेआम पुलिस की मौजूदगी में अपने दामाद को धर्म बदलने की बात कही।दरअसल पूरा मामला मंगलवार को बिलासपुर के महिला थाना काउंसलिंग लिए आए पति पत्नी बच्चे और ससुराल पक्ष के बीच हुईं बातचीत के दौरान का बताया जा रहा है। जहां पर जीपीएम जिले वार्ड नंबर छै के रहने वाले सोनू महतो पिता निरंजन महतो का विवाह एक वर्ष फरवरी 2024 में समाजिक रीति रिवाज में दोनों परिवार की सहमति से सम्पन्न हुआ।विवाह के कुछ दिन बाद पत्नी के द्वारा पूजा पाठ के लिए विरोध कर अलग रहने की बात कही।इसके बाद सोनू महतो की पत्नी गर्भवती हुई तो उसके परिवार वाले अपने घर ले गए। कुछ दिन रहने के बाद उन्होंने किसी तरह सोनू की पत्नी को वापस ले जाने नहीं दिए और इसी बीच में सोनू की पत्नी को जनवरी माह में डिलेवरी हुई जहां उनको एक बच्चे को जन्म दिया।पत्नी और बच्चे को मिलने भी नहीं दिया गया।और सोनू को वहां से बल पूर्वक भगा दिया गया।यही जब अपने परिवार वाले के साथ सोनू अपने ससुराल गया तो वहां पर ससुराल वाले सोनू के परिवार वालों के ऊपर जादू टोना का लांछन लगाते हुए मिलने नहीं दिया गया। इस बात को लेकर वह थाना तोरवा में एक।लिखित शिकायत कर अपनी पत्नी बच्चे को वापस ले जाने की गुहार लगाई।जिसके बाद मामला महिला थाना में काउंसिलिंग के लिए पहुंचा तो मंगलवार को काउंसिलिंग के दौरान ससुराल वालों ने महिला थाने में हुए बयान में।सोनू ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि महिला थाने में काउंसलर अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन करने के बाद ही उसकी पत्नी और बच्चे को ले जाने के लिए ससुराल वाले कहते रहे। फिलहाल मामला महिला थाने में काउंसिलिंग में है इसके आगे की तारीख दी गई है।


Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
