
तखतपुर,,, थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं! जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है!
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दीपावली पटेल पिता फुलसिंह पटेल (27 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरचुवा, वार्ड क्रमांक 01, बटहा रोड, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। प्रार्थी अखिलेश कोसले, निवासी जोगपारा मोछ, थाना तखतपुर ने 7 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम अरईबंद से उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 AH 5614) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 6 जनवरी की रात अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 28 N 8564) कीमत लगभग 20 हजार रुपये जप्त की।
31 जनवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
