
बिलासपुर,,, संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में धरना – प्रदर्शन के लिए नए स्थल निर्धारण के लिए 2 फरवरी को शाम 5 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जरूरी बैठक आहूत की गई है! कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों से विचार – विमर्श कर नए स्थल का चिन्हांकन किया जाएगा… कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने बैठक में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, व्यावसायिक और शासकीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होने का अनुरोध किया है! गौरतलब है! कि लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान में दिए गए… अधिकारों के अंतर्गत सभी नागरिकों और संगठनों को विधि पूर्वक, शांति पूर्ण आचरण से अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्रता दी गयी है! जिसके तहत अपनी मांग रखने,संदेश देने के लिए धरना,रैली,जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिया जाता है! जिला बिलासपुर में धरना,रैली और जुलूस हेतु मुख्य रूप से नेहरू चौक का उपयोग किया जाता है! यह चौक यातायात की दृष्टि से सबसे व्यस्त व महत्वपूर्ण चौक है! यहां आयोजित धरना प्रदर्शन से यातायात गंभीर रूप से प्रभावित होता है! और आगंतुकों को परेशानी होती है! यहाँ स्थित अनुविभागीय अधिकारी (रा.) व तहसील कार्यालय, नवीन भवन का निर्माण प्रस्तावित है! निर्माणाधीन अवधि में यहां किसी भी धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति दिया जाना सम्भव नहीं होगा… उक्त स्थिति से अवगत कराने और सभी स्टेक होल्डर से चर्चा कर नवीन स्थल चिन्हांकित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मंथन सभा कक्ष कलेक्ट्रेट बिलासपुर में कल 02 फरवरी को शाम 5 बजे बैठक आयोजित है! जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सादर आमंत्रित है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 26, 2026धान का हिसाब मांगने पहुंचा खाद्य विभाग तो मिलों में मचा हड़कंप, 66 हजार क्विंटल से ज्यादा धान गायब, दो राइस मिलों पर लटका ताला, 20 मिलर्स को नोटिस थमाकर प्रशासन ने साफ कर दिया कस्टम मिलिंग में मनमानी अब नहीं चलेगी…
UncategorizedNovember 26, 2026राजकिशोर नगर में 4 करोड़ का नाला, इंजीनियरिंग-मॉनिटरिंग और ठेकेदारी का ट्रिपल इंजन फेल! गजराज कंस्ट्रक्शन के राहुल ताम्रकार का ठेका, पुराने धंसे नाले से सटाकर नई ढलाई, सूखी दीवारों के बीच पानी की निकासी का रहस्य बरकरार, निगम के जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल, जनता की गाढ़ी कमाई से विकास या ठेकेदारों की चांदी?
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
