
00 राहगीरों पर प्राणघातक हमला कर करते थे लूटपाट…
00 13 राहगीर को दो दिन में किया घायल, दो गम्भीर…
जांजगीर–चांपा,,, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने शिवरीनारायण- पामगढ़ क्षेत्र में दो रात में 13 राहगीरों पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले संगठित गिरोह को मुठभेड़ के बाद पकड़ने का दावा किया है!

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही…
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए… आरोपियों में निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन, आयुष रात्रे सहित दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं!
इसके अलावा सन्नी और रामनाथ को भी आरोपी बनाया गया है! आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में विभिन्न अपराध क्रमांकों के तहत BNS की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!
ये हुई जब्ती...
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 4 स्टील रॉड, 2 डंडे, बेल्ट, 2 केटीएम मोटरसाइकिल, 1 सीडी डीलक्स, 1 हीरो स्कूटी, 7 मोबाइल फोन, लूटे गए 3 मोबाइल, ₹9000 नगद सहित कुल लगभग ₹4.09 लाख की संपत्ति जप्त की है!
ये है पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार गत 27 एवं 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में इन बाइक सवार बदमाशों ने घूम- घूमकर सुनसान इलाकों में राहगीरों को रोककर रॉड, डंडा और लोहे के पाइप से सिर पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की…
इन घटनाओं में 13 लोग घायल हुए… जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है!घायलों का इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है!
इतना हौसला की पुलिस पर फायरिंग...
पुलिस के मुताबिक घेराबंदी से बचने नवें आरोपी एवं गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ ने पुलिस पर देशी कट्टे से फायरिंग की… जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी… घायल आरोपी को उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है!
इतने क्रूर है आरोपी…
पुलिस जांच में सामने आया है! कि आरोपियों का अपराध करने का तरीका बेहद क्रूर और सुनियोजित था! वे समूह में मोटरसाइकिलों से घूमकर राहगीरों को रोकते, सीधे सिर पर प्राणघातक हमला करते और फिर मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो जाते थे! लगातार एक के बाद एक हमले कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इनका उद्देश्य था!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
