
बिलासपुर,,, पहली बार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकान खोलने से आक्रोशित बालोद जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन कर शराब दुकान को बंद कराने जिला प्रशासन से मांग की… विरोध और तनाव को देखते हुए प्रशासन को अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराना पड़ा लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से शराब दुकान को खुलवा दिया गया…
इन पर्वों से हटाया गया शुष्क दिवस…
आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि नई आबकारी नीति 2025 के मुताबिक मोहर्रम, कृष्ण जन्माष्टमी, होली व महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर पहले जो शुष्क दिवस घोषित किया गया था! अब उसे हटा दिया गया है!
बालोद के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि सरकार के लिए शराब बेचना जरूरी है! वर्षों से गांधीजी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस रहता है! लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार इस दिन शराब परोस रही है! युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने कहा कि वर्तमान सरकार महात्मा गांधी एवं उनके विचारों को मानती तो शराब दुकाने बंद रखती लेकिन यह सरकार गोडसे विचारधारा की है! यही वजह है! कि शराब दुकान खोल रखी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
