
00 मामला मोपका चौक पर निर्माणाधीन गार्डन का…
00 पार्षद ने कहा उनसे और वार्डवासियों से नही ली गई कोई राय…
बिलासपुर,,, निर्माण एजेंसियों को शासन का आदेश है! कि निर्माण स्थल पर ठेकेदार से निर्माण सम्बन्धी जानकारी का बोर्ड लगवाए… पर निर्माण एजेंसियां शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रही तो अफसर उनकी गलतियों पर पर्दा डाल रहे है!
ताजा मामला सीपत रोड के मोपका तिराहे पर निर्माणधीन गार्डन का है! दरअसल यहाँ की दो बेशकीमती जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा था! जिसमे से पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित जमीन पर एक भाजपा नेता ने 10 शटर वाले दुकान बनवा इसे बेचने का प्रयास किया तो एक रसूखदार ने यही सड़क किनारे मरघट की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया… इस खबर के बाद नींद से जागे निगम के अफसरों ने काम्प्लेक्स के दुकानों को कब्जा मुक्त करा इसकी दीवार पर नगर निगम का स्वामित्व अंकित कराया वही मरघट की जमीन पर मुक्तिधाम बनाने की योजना बताई गई… पर मौके पर सवा करोड़ का गार्डन बनवा बगल से मुक्तिधाम के लिए गली बनवा दी…
ताज्जुब की बात यह है! कि शासन के आदेश के बाद भी न तो ठेकेदार ने यहाँ बोर्ड लगवा निर्माण कार्य की जानकारी अंकित कराई न जिम्मेदार अफसरो ने इसके लिए ठेकेदार को ताकीद की, लगभग पूरा निर्माण कार्य हो गया बोर्ड का अता-पता नही है!
ठेकेदार ने बोर्ड लगवाया था! लगता है! फट गया, ठेकेदार को फिर से बोर्ड लगवाने कहा जायेगा, ये गार्डन है! मुक्तिधाम पीछे है! बगल से मुक्तिधाम जाने के लिए रास्ता बनवाया गया है! मुक्तिधाम को भी डेवलप किया जाएगा शासन को इसके लिये प्रपोजल भेजा गया है!
प्रवीण शर्मा, जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 7 सरकण्डा-मोपका- राजकिशोर नगर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
