
बिलासपुर,,,, स्मार्ट बाजार’ नाम है! पर काम थोड़ा ‘डिसकाउंटेड बुद्धि’ वाला निकला रिलायंस के स्मार्ट बाजार ने एक उपभोक्ता को एक्सपायरी चोको फ्लेक्स थमा दिया! सोचकर कि शायद ग्राहक तारीख नहीं देखेगा लेकिन मामला उल्टा पड़ गया!
खरीददार राहुल लाल ने जब पैकेट की डेट देखी तो होश उड़ गए! स्वाद से पहले सेहत का सवाल था! शिकायत की, पर बाजार प्रबंधन ने कहा, “नो रिटर्न, नो रिफंड!” बस फिर क्या था! राहुल लाल पहुंचे उपभोक्ता फोरम और कर दिया मामला दर्ज!
उपभोक्ता फोरम ने इसे स्वास्थ्य से खिलवाड़ और धोखाधड़ी मानते हुए कंपनी को आदेश दिया कि 94 रुपए 9% ब्याज के साथ लौटाए जाएं, मानसिक कष्ट के लिए 2000 रुपए दे, वाद व्यय के 3000 रुपए और विधिक सहायता केंद्र में 5000 रुपए का जुर्माना जमा करे! टोटल झटका – 12 हजार का!
फोरम के सदस्य आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि उपभोक्ता की सतर्कता और अधिकार के प्रति जागरूकता ही इस फैसले का असली हीरो है!
चोको फ्लेक्स भले ही एक्सपायरी था! पर ग्राहक की जागरूकता बिल्कुल फ्रेश निकली! अगली बार रिलायंस को पैकेट बेचने से पहले डेट भी चेक करनी पड़ेगी वरना “स्मार्ट बाजार” का नाम “सॉरी बाजार” में बदलते देर नहीं लगेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
