
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अव्यवस्था अपने चरम पर है! टिकट बुकिंग काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़, लंबी कतारें और व्यवस्थाओं की कमी ने यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है!
शुक्रवार सुबह से ही टिकट खरीदने पहुंचे यात्री दर-दर भटकते नजर आए! कहीं सिस्टम डाउन था! तो कहीं काउंटरों पर स्टाफ की कमी के चलते काम धीमी गति से हो रहा था! ऑनलाइन बुकिंग में भी तकनीकी खामियों के कारण कई यात्रियों के टिकट पेंडिंग में चले गए या फेल हो गए!
यात्रियों का फूटा गुस्सा:
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की! एक यात्री ने कहा, “हम सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हैं! लेकिन अब तक नंबर नहीं आया! बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सब परेशान हैं! क्या यही डिजिटल इंडिया है?”
एक अन्य महिला यात्री ने कहा, “ना तो हेल्प डेस्क पर कोई जानकारी देने वाला है! और ना ही कोई अफसर सुनने वाला अगर समय पर टिकट नहीं मिला, तो सफर कैसे करेंगे?”
स्टेशन प्रबंधन बेखबर या लाचार?
स्थानीय रेलवे प्रशासन से जब इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी और तकनीकी अपग्रेडेशन का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया!
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं सामने:
कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस अव्यवस्था की आलोचना करते हुए रेलवे मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है!
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जारी अव्यवस्था ने यह सवाल खड़ा कर दिया है! कि क्या रेलवे व्यवस्था यात्रियों की मूलभूत जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम है? डिजिटल इंडिया और स्मार्ट स्टेशन के दावों के बीच हकीकत कहीं और ही कहानी बयां कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
