
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह देर शाम यकायक थाना निरीक्षण करने सिविल लाइन पहुंचे। पुलिस कप्तान के आकस्मिक दौरे को लेकर थाना प्रभारी समेत स्टाप में हलचल मच गयी। इस दौरान थाना परिसर स्थित यत्र तत्र विखरी व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान ने नाराजगी जाहिर किया। पुलिस कप्तान सीधे थाना प्रभारी कक्ष पहुंचकर दर्ज दैनिक रिपोर्ट का मुआयना किया। तारीफ के साथ फटकार भी लगाया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह देर शाम कार्यालय से सीधे औचक निरीक्षण करने सिविल लाइन थाना पहुंचे। पुलिस कप्तान के औचक दौरा को लेकर थाना स्टाफ में हलचल देखने को मिली। गाड़ी से उतरते ही पुलिस कप्तान ने यत्र तत्र विखरी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर किया। भण्डार कक्ष के साथ लाकअप रूम का वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रजनेश सिंह ने डायरी मंगाकर दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया। पेंडिंग मामलों को लेकर जमकर क्लास लिया। निरीक्षण के दौरान लम्बित शिकायतों को लेकर नाराजगी जाहिर किया। कुछ मामलों में अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस कप्तान ने शिकायतों का त्वरित निराकरण का आदेश दिया। मेडिकल रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट शीघ्रता से प्राप्त कर मर्ग जांच अपराध के निराकरण पर जोर दिया। उन्होने दुहराया कि फरियादियों की शिकायतों को ना केवल गंभीरता से लिया जाए।उन्हें विश्वास भी दिलाया जाए कि शिकायतों को ना केवल गंभीरता से लिया जा रहा है बल्कि कार्रवाई भी हो रही है…कप्तान ने सख्त निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की समस्या का त्तवरित निराकरण करें..सम्मान के साथ पेश आएं। पुलिस कप्तान ने इस दौरान वरिष्ठ आरक्षकों को अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। अपराधों की नियत समय में विवेचना पूर्ण कर चालान पेश किए जाने पर बधाई भी दी। लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए टाइम लाइन निर्धारित करने को कहा। अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके सही ठिकाने यानी जेल भेजने को कहा। मौके पर स्टाफ के अलावा थाना प्रभारी, सीएसपी और एडीशनल एसपी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
