Sat. Oct 24th, 2026

सीपत पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार…


बिलासपुर,,, सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है!

आरोपी धरम गिरी गोस्वामी पिता भगेला गिरी गोस्वामी, उम्र 27 वर्ष, निवासी बम्हनीखुर्द, मंजुरपहरी थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पीड़िता की शिकायत के आधार पर 11 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है!

प्रार्थिया ने 10 अप्रैल 2025 को थाना सीपत में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले 6-7 वर्षों से आरोपी उसके घर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed