
बिलासपुर,,, कोतवाली चौक में निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग में दुकान संचालकों एवं ग्राहकों के वाहन को खड़ी करने हेतु की गई अपील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातयात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा पूरे अमले के साथ आज दूसरे दिन भी सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा रोड, कोतवाली चौक, हटरी चौक, गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, लखीराम आडिटोरियम मार्ग सहित अनेक चौक चौराहों में यातायात नियमों का उल्लंघन कर, अवैध पार्किंग कर मुख्य मार्ग में बेतरतीब रूप से वाहन खड़ी करने एवं रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चला कर सघन कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में आज सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड से तेलीपारा पर रोड में कार एवं बाइक लिफ्ट क्रेन के माध्यम से यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों अमला को साथ लेकर सघन कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान कार एवं बाइक की लिफ्टर के माध्यम से तत्काल ही लिफ्ट कर उक्त वाहन पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्ग और चौक चौराहो के किनारे दुकान संचालको जिनकी दुकान के सामने स्वयं दुकान संचालकों एवं ग्राहकों की गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी कराई गई थी, उन दुकान संचालकों को सख्त रूप से समझाइए दी गई की मुख्य मार्ग को अवरोध करते हुए पार्किंग ना करें। अधिकृत जगह पर ही वाहन पार्किंग करें अन्यथा दुकान संचालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। हटरी चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, तेलीपारा रोड एवं आसपास क्षेत्र के दुकान संचालकों एवं आने वाले ग्राहकों से माइक के माध्यम से अपील करते हुए यह समझाइस दी गई की सभी अपने-अपने वाहनों को निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी करें ताकि आम नागरिकों को मुख्य मार्ग पर सरल, सुगम एवं सुव्यस्थित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस यातायात राम गोपाल करियारे, निरीक्षक युगल किशोर नाग ASI सुरेंद्र तिवारी एवं अन्य स्टाफ अमला उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
